होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

एमएमसीएच में कथित लापरवाही से प्रसूता और अजन्मे बच्चे की मौत, भाजपा नेताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

On: May 12, 2026 5:32 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
एमएमसीएच में कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण एक प्रसूता महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए दोषी डॉक्टरों और कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता ज्योति पांडे ने कहा कि यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से जवाबदेही तय करते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब और आम जनता इलाज के लिए अस्पताल जाती है, लेकिन यदि वहां भी लापरवाही से जान चली जाए तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा नेता विश्वजीत पाठक ने कहा कि प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को समय पर उचित इलाज नहीं मिलना स्वास्थ्य तंत्र की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा नेता विपुल गुप्ता ने कहा कि उपायुक्त द्वारा जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, लेकिन जनता अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि न्याय चाहती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है और जिम्मेदार डॉक्टरों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रशासन की ओर से जांच का आश्वासन मिलने के बाद भाजपा नेताओं एवं परिजनों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आशीष भारद्वाज, वेद प्रकाश शर्मा, शैलेश सिंह, आलोक तिवारी, ओमप्रकाश एवं मृतका के परिजन मौजूद रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment