होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में स्कॉर्पियो-बुलेट की टक्कर में भाजपा नेता के पुत्र की मौत, दो गंभीर

On: April 24, 2026 10:12 PM
Follow Us:

पलामू।
पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी गांव स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और बुलेट की आमने-सामने टक्कर में बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी आकाश पांडे के रूप में हुई है। वह भाजपा सांसद के करीबी ईश्वरी पांडे के पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में परिजन तथा भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। स्कॉर्पियो मेदिनीनगर की ओर से आ रही थी, तभी सामने से आ रही बुलेट से उसकी सीधी टक्कर हो गई, जिसमें बुलेट सवार आकाश पांडे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment