होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

त्योहारों को लेकर सतर्क पलामू पुलिस, मेदिनीनगर के छःमुहान पर हुआ मॉक ड्रिल

On: March 19, 2026 6:37 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।
आगामी सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पलामू पुलिस द्वारा शुक्रवार को मेदिनीनगर शहर के अतिसंवेदनशील क्षेत्र छःमुहान चौक पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की तत्परता, आपात स्थिति से निपटने की क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान संभावित भीड़ नियंत्रण, उपद्रव की स्थिति, आगजनी, पथराव तथा अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने के विभिन्न तरीकों का अभ्यास किया गया। पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ स्थिति को नियंत्रित करने की रणनीति का प्रदर्शन किया। साथ ही, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जवानों को सतर्कता बरतने, भीड़ के बीच संयम बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मॉक ड्रिल के माध्यम से आम जनता को भी यह संदेश दिया गया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा की आगामी सरहुल, ईद और रामनवमी पूजा को लेकर पलामू पुलिस के द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। इस मौक़े पर डीएसपी राजीव रंजन, राजेश कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर रहे मौजूद।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment