होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पोखराहा-जोड़ अंडरपास निर्माण की राह साफ, एनएचएआई में स्वीकृति की प्रक्रिया तेज

On: September 13, 2026 8:57 AM
Follow Us:

पलामू।
पलामू संसदीय क्षेत्र में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और सुरक्षित आवागमन को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। सांसद द्वारा 23 जुलाई 2026 को लोकसभा में नियम-377 के तहत उठाए गए पोखराहा एवं जोड़ के पास अंडरपास निर्माण के मामलों पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने विस्तृत जानकारी दी है। मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 31 अगस्त 2026 को पत्र भेजकर दोनों परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है।

मंत्रालय के अनुसार, मेदिनीनगर स्थित एनएच-39 पर पोखराहा के पास किलोमीटर 165+700 पर वाहन अंडरपास (वीयूपी) तथा जोड़ के पास किलोमीटर 169+023 पर एलवीयूपी के निर्माण का प्रस्ताव है। दोनों परियोजनाओं के लिए रेलवे की ट्रांसमिशन लाइन को ऊंचा करने की आवश्यकता है। ट्रांसमिशन लाइन शिफ्टिंग के लिए आवश्यक 3.43 करोड़ रुपये की राशि रेलवे प्राधिकरण को प्राप्त हो चुकी है। वर्तमान में दोनों अंडरपासों के निर्माण का प्रस्ताव एनएचएआई मुख्यालय स्तर पर सक्षम प्राधिकारी के विचार एवं सैद्धांतिक मंजूरी के लिए प्रक्रियाधीन है।

सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू में सड़क और रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिलेगी और निर्माण कार्य शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगी। सांसद ने कहा कि पलामू के विकास से जुड़ी सड़क, रेल और अन्य आधारभूत संरचनाओं की योजनाओं को केंद्र सरकार के स्तर पर लगातार उठाया जा रहा है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment