होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में बनाए गए बीट प्रभारी

On: September 13, 2026 8:09 AM
Follow Us:

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

मोहम्मदगंज।
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में एक-एक बीट प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करने, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है।

मोहम्मदगंज पंचायत के बीट प्रभारी एसआई मनोज मुंडा, भजनिया के एएसआई प्रदुमन पासवान, सोनबरसा पंचायत के एसआई हरेंद्र प्रसाद, रसूलपुर पंचायत के मुद्दीन अंसारी, भली पंचायत के एएसआई अनिल कुमार, बदंडा पंचायत के एएसआई बुडू उरांव तथा कादल पंचायत के बीट प्रभारी एसआई भगवान पूर्ति बनाए गए हैं।

वर्तमान में कुछ पुलिस पदाधिकारी श्रावणी मेला ड्यूटी के लिए देवघर गए हुए हैं। उनके स्थान पर नजदीकी पंचायतों में तैनात बीट प्रभारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर आम लोगों से संपर्क बनाए रखेंगे। साथ ही क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों और अपराध से जुड़े मामलों की जानकारी एकत्र करेंगे। बीट व्यवस्था के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ ही स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जानकारी मोहम्मदगंज थाना प्रभारी के द्वारा अलग-अलग पंचायत में जाकर बैठक के द्वारा ग्रामीणों को भी दी गई।इसकी जानकारी मोहम्मद गंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने दिया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment