होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में 670 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, ट्रेन पकड़कर बाहर ले जाने की थी तैयारी

On: March 16, 2026 5:23 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।
सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को 670 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शमशेर खलिफा (24) के रूप में हुई है। वह मनातू बाजार थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि उसका स्थायी पता गढ़वा जिले के मझिआँव थाना क्षेत्र के मझिआँव कला गांव बताया गया है। पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पांकी की ओर से डालटनगंज आकर मादक पदार्थ (प्रतिबंधित अफीम) लेकर ट्रेन पकड़कर बाहर जाने वाला है।

पुलिस टीम सूचना के सत्यापन के लिए ग्राम पोखराहा चौक पहुंची। वहां एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर चौक के पास इधर-उधर घूमता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखते ही वह भागने लगा, जिसके बाद सशस्त्र बल के जवानों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शमशेर खलिफा बताया। जब उसके काले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें पारदर्शी प्लास्टिक में रखा काले रंग का चिपचिपा पदार्थ मिला, जो अफीम प्रतीत हो रहा था। वजन करने पर इसकी मात्रा करीब 670 ग्राम पाई गई।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अफीम को बाहर ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 1220 रुपये नकद भी बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद अफीम, मोबाइल फोन और नकद राशि को जब्त कर लिया है। इस संबंध में सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment