होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

शादी तुड़वाने के लिए युवती ने प्रेमी से करवाई फायरिंग, दोनों गिरफ्तार

On: March 29, 2026 9:07 AM
Follow Us:

गढ़वा।

श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में हुए गोलीकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया है। घटना के महज एक घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, मोबाइल फोन, बैग, बाइक तथा युवती का रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया गया है।एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

घायल उमेश मेहता को गोली मारने के पीछे उनकी बेटे की शादी तुड़वाने की साजिश थी।बताया गया कि शनिवार दोपहर उमेश मेहता अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक युवक सिगरेट मांगने के बहाने आया और अचानक उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं बांह में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा किया और गढ़वा थाना क्षेत्र के बोंगासी गांव के पास उसे धर दबोचा। इस कार्रवाई में श्री बंशीधर नगर के मिठू जायसवाल की अहम भूमिका रही। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी अभियान में शामिल थे।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी संदीप कुमार सिंह का भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों मोबाइल और इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में रहते थे और अक्सर मिलते-जुलते थे।इसी बीच युवती की शादी उमेश मेहता के बड़े पुत्र अभय मेहता से तय हो गई।

युवती इस शादी से खुश नहीं थी। ऐसे में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शादी रुकवाने की साजिश रची। योजना के तहत संदीप 27 मार्च को बाइक से गढ़वा पहुंचा और 28 मार्च को युवती द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर साजिश में शामिल युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment