होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

बेलवाटिका में साउंड कॉम्पिटिशन के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी, एफआईआर के बाद डीजे जब्त

On: March 28, 2026 7:54 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
रामनवमी के दौरान बढ़ते डीजे शोर और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिका इलाके में डीजे कॉम्पिटिशन के दौरान एक बीमार महिला की तबीयत बिगड़ने के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े डीजे सिस्टम जब्त कर लिए। शहर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से आए डीजे सिस्टम को ट्रक समेत जब्त कर टीओपी-2 में सुरक्षित रखा है। जब्त किए गए डीजे में उत्तर प्रदेश के मऊ का “शगुन डीजे” और मध्य प्रदेश के भोपाल का “नटराज डीजे” शामिल हैं। ये दोनों डीजे अलग-अलग समितियों द्वारा रामनवमी जुलूस में लाए गए थे और तेज आवाज में बजाए जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात बेलवाटिका इलाके में दोनों डीजे के बीच साउंड कॉम्पिटिशन चल रहा था। इसी दौरान शहर के दिवंगत होटल व्यवसायी मंजीत प्रकाश की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके हृदय में पेसमेकर लगा हुआ है, जिसके कारण उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर मेदिनीनगर शहर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। आवेदन के आधार पर दोनों डीजे संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने डीजे जब्ती और एफआईआर की पुष्टि की है। वहीं शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment