होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सुर्खियों में बने रहने के लिए त्रिपाठी जी देते हैं बयान : सन्नी शुक्ला

On: July 28, 2026 7:47 AM
Follow Us:

पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी के बयानों पर झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने जताई नाराजगी, कांग्रेस नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग

मेदिनीनगर।
झारखंड के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ लगातार दिए जा रहे बयानों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सन्नी शुक्ला ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान महागठबंधन की भावना और गठबंधन धर्म के अनुरूप नहीं हैं तथा इससे कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम और असंतोष का माहौल बन रहा है।

सन्नी शुक्ला ने कहा कि के. एन. त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। उन्हें मंत्री बनने का अवसर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मिला था। ऐसे में सार्वजनिक मंचों से लगातार मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना न केवल अनुचित है, बल्कि गठबंधन की मर्यादा के भी विपरीत है। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी को अब आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है।

कई चुनाव लड़ने और लगातार अवसर मिलने के बावजूद जनता ने उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं दिया। इसके बावजूद वे बार-बार ऐसे बयान देकर केवल सुर्खियों में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। जनता भी अब इस तरह की बयानबाजी को गंभीरता से नहीं ले रही है। सन्नी शुक्ला ने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ताओं ने हर चुनाव में गठबंधन धर्म का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत से काम किया है।

इसलिए कांग्रेस नेतृत्व की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने नेताओं के ऐसे बयानों पर संज्ञान ले, ताकि महागठबंधन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया कि इस मामले में उचित हस्तक्षेप कर गठबंधन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!