होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी 15 बेड की अत्याधुनिक ICU सुविधा, गंभीर मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

On: July 22, 2026 8:53 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर, पलामू।
पलामूवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में जल्द ही 15 बेड की अत्याधुनिक आईसीयू (ICU) सुविधा शुरू होने जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों या रांची के रिम्स रेफर होने की मजबूरी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

अस्पताल प्रबंधक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल के तीन अलग-अलग कमरों में कुल 15 बेड का आईसीयू तैयार किया जा रहा है। इसके संचालन के लिए पांच सदस्यीय डॉक्टरों की टीम रांची स्थित रिम्स में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। प्रशिक्षण पूरा होते ही आईसीयू का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आईसीयू के सफल संचालन के लिए 10 प्रशिक्षित जीएनएम (GNM) और एएनएम (ANM) कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि गंभीर मरीजों को 24 घंटे बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि अब तक आईसीयू की सुविधा नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को या तो निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था या फिर उन्हें रिम्स रेफर करना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने के बाद ऐसे मरीजों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में ही संभव हो सकेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

अस्पताल प्रशासन का मानना है कि 15 बेड के इस आईसीयू के शुरू होने से पलामू सहित गढ़वा और लातेहार जिले के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। यह सुविधा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment