होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

राजहरा स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा: कोयला लदी मालगाड़ी की 10-12 बोगियां पटरी से उतरीं, रेल परिचालन ठप

On: June 4, 2026 3:40 AM
Follow Us:

पलामू।
पलामू-धनबाद रेलखंड के राजहरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। टोरी से मुगलसराय जा रही कोयला लदी मालगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसकी करीब 10 से 12 बोगियां पटरी से उतर गईं।
हादसे के समय स्टेशन और ट्रैक के आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी टोरी से मुगलसराय की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजहरा स्टेशन के पास अचानक कई बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे रेलखंड पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग और तकनीकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इस दुर्घटना के चलते पलामू-धनबाद रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक बहाली का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। पटरी से उतरी बोगियों को हटाने और रेल मार्ग को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए राहत एवं बचाव दल लगातार कार्य कर रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक साफ होते ही ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू किया जाएगा। फिलहाल यात्रियों को संभावित देरी और परिचालन प्रभावित होने की सूचना दी जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सतबहिनी नदी में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पांकी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

सीएचसी परिसर से 10 सोलर प्लेट चोरी का खुलासा, 8 बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

शादी के 13वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मोहम्मदगंज में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में दो गिरफ्तार,गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद ने लिया था गंभीर रूप

आंगनबाड़ी केंद्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों को परोसा हलवा, शिक्षा व स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Leave a Comment