होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, दो मेदिनीनगर रेफर

On: September 27, 2026 11:18 AM
Follow Us:

पलामू।
जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर माली रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान भजनिया गांव निवासी अजित कुमार सिंह (40), सड़ेया गांव निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (30) और चंदन कुमार यादव (21) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अजित कुमार सिंह जपला से बाइक से अपने घर भजनिया लौट रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदगंज की ओर से आ रही बाइक पर सवार अभिषेक विश्वकर्मा और चंदन कुमार यादव की बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद अजित कुमार सिंह और अभिषेक विश्वकर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं चंदन कुमार यादव का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद थाना के एसआई अमरीका प्रसाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!