होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पैतृक गांव पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्कार; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

On: August 4, 2026 3:12 AM
Follow Us:

हुसैनाबाद (पलामू)।
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव मंगलवार को उसके पैतृक गांव हुसैनाबाद प्रखंड के मरहा पथरा पहुंच गया। शव के गांव पहुंचते ही उसे अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार को गांव के समीप कररबार नदी के तट पर पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। अंतिम संस्कार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है।

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं, जिसके कारण दाह संस्कार का समय आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, रिया सिन्हा वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है, ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण और विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराया जा सके।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!