होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

चैनपुर हत्याकांड के चार फरार आरोपियों के घर इश्तिहार चिपका, 5 अगस्त तक सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

On: July 6, 2026 8:21 AM
Follow Us:

पलामू।
जिले के चैनपुर थाना कांड संख्या 124/2026 में फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया गया। रविवार को चैनपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक क्षितिज कुमार सोनी ने माननीय न्यायालय, मेदिनीनगर से प्राप्त इश्तिहार को आरोपियों के घरों पर विधिवत चिपका कर तामिला कराया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला चैनपुर थाना कांड संख्या 124/2026, दिनांक 23 मई 2026 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं तथा 27(1) आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।

इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों में राहुल कुमार सिंह उर्फ बादल सिंह (पिता- स्व. मृत्युंजय सिंह), जयराम सिंह (पिता- स्व. चंद्रिका सिंह), चंदन सिंह (पिता- स्व. लालो सिंह) एवं बगन सिंह (पिता- स्व. लालमुनी सिंह), सभी निवासी ग्राम रामपुर, पोस्ट कटुअल, थाना चैनपुर, जिला पलामू शामिल हैं।

चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार सभी अभियुक्तों को 5 अगस्त 2026 तक माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्धारित तिथि तक वे आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय के अगले आदेश के अनुसार उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार जारी रहेगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!