होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मामूली विवाद में दंपति पर धारदार हथियार से हमला, 8 माह के बच्चे की मौत-माता पिता गंभीर

On: July 2, 2026 10:01 PM
Follow Us:

हैदरनगर।
पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में चितरंजन पासवान नामक युवक ने गुरुवार रात मामूली विवाद में धारदार हथियार से एक दंपति पर हमला कर दिया। इस हमले में आठ माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की माता 28 वर्षीय रूपा देवी व पिता 30 वर्षीय दीपक पासवान गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने सभी को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने 8 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायल माता पिता को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर आरोपी युवक चितरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी तंजीलुल मनान ने शुक्रवार सुबह 6 बजे बताया कि मामूली बात पर तू तू मय मय के बाद चितरंजन पासवान ने धारदार हथियार से उपरोक्त दंपत्ति पर हमला कर दिया, जिसमें 8 माह के बच्चे की मौत हो गई,जबकि दंपत्ति गंभीर रूप से घायल है।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश रंजन ने बताया कि दीपक पासवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, डॉ प्रिया सिन्हा का अस्पताल (जीवन ज्योति नर्सिंग होम)सील

चार्जशीट दाखिल करना ही पुलिस का काम नहीं, साक्ष्य जुटाकर दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता : एसपी कपिल चौधरी

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

Leave a Comment

error: Content is protected !!