होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जेपीएससी में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का मशाल जुलूस, 22 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय घेराव का ऐलान

On: July 21, 2026 7:48 AM
Follow Us:

पलामू।
21 जुलाई झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 22 जुलाई को रांची स्थित JPSC कार्यालय के लोकतांत्रिक घेराव की घोषणा की है। इसके पूर्व सोमवार को पलामू के छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस निकालकर जनजागरण अभियान चलाया गया।

भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि 7वीं–10वीं एवं 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को लेकर लगातार विवाद सामने आए हैं, जिससे युवाओं का आयोग की कार्यप्रणाली पर विश्वास कमजोर हुआ है। संगठन ने कहा कि 7वीं–10वीं JPSC परीक्षा में 54 OMR शीट विवाद के बाद न्यायालय के निर्देश पर संशोधित प्रारंभिक परिणाम जारी करना पड़ा, जबकि 14वीं JPSC परीक्षा में आयु सीमा सहित चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन को लेकर कई अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनके मामले अब भी न्यायालय में लंबित हैं।

भाजयुमो के पलामू जिलाध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए, ताकि युवाओं का आयोग पर भरोसा बना रहे।

भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष डॉ. अमित तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के समर्थन में है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से 22 जुलाई को रांची पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक ने मांग की कि मुख्य परीक्षा की स्कैन की गई उत्तरपुस्तिकाएं सभी अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएं तथा मूल्यांकन, मॉडरेशन और मेरिट निर्माण की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार न्यायालय के हस्तक्षेप और आरटीआई के माध्यम से जानकारी लेने की स्थिति व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को दर्शाती है।
भाजयुमो ने सरकार और JPSC से मुख्य परीक्षा की स्कैन कॉपियां उपलब्ध कराने, मूल्यांकन एवं मॉडरेशन प्रक्रिया सार्वजनिक करने, न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने तथा भविष्य की सभी JPSC परीक्षाओं में पूर्ण डिजिटल पारदर्शिता लागू करने की मांग की।

मशाल जुलूस में भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें भाजपा प्रदेश महामंत्री, जिलाध्यक्ष डॉ. अमित तिवारी, विभाकर नारायण पांडेय, शिव कुमार मिश्रा, प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक, आशीष भारद्वाज, राजीव रंजन, शैलेश सिंह, सरवन गुप्ता, लवली गुप्ता, छोटू सिन्हा, विवेक चौबे, रीना किशोर, संजय कुमार, दीप्ति नवल, जितेंद्र तिवारी, रुद्र सिंह, अंकित, ललिता सहाय, शुभम गुप्ता, छोटू सिंह, राहुल अग्रवाल, ओम प्रकाश दुबे, दीपक सिंह, चंद्रकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment