होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 के तहत हमीदगंज विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

On: July 10, 2026 8:26 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), क्षेत्र संचालन प्रभाग, उपक्षेत्रीय कार्यालय, डाल्टनगंज द्वारा स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, हमीदगंज में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक निदेशक सिंचन स्निग्ध अधिकारी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी बिनय कुमार, रॉबिन मिंज, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी कुन्दन कुमार, नितेश कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी बिनय कुमार ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा विभिन्न स्वच्छता नारों के माध्यम से विद्यालय, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और उन्हें समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित करते हैं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment