होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जमीन विवाद में 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

On: April 22, 2026 7:50 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर ।
21 अप्रैल 2026 को जमीन विवाद को लेकर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आवेदक नन्द कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापामारी किया गया।

छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जे.पी. शुक्ला (पिता- शिव कुमार शुक्ला), निवासी हाउसिंग कॉलोनी, थाना- शहर, जिला- पलामू को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया की कुल जमीन 64 डिसमिल है, पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य लोगों के लिए छापामारी जारी है।

पलामू पुलिस की अपील
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आम लोगों से पता चल रहा है कि जमीन से संबंधित रंगदारी के लिए लोगों के पास कॉल आ रहे हैं, पलामू पुलिस ने जिले के आम लोगों से अपील की है कि भूमि तथा सिविल डीसबयूट के विवाद के लिए असामाजिक तत्व के पास जाने की जरूरत नहीं है, ऐसे लोगों की सहायता न ले। आसाजामिक तत्वों के माध्यम से विवाद सुलझाने में सहयोग न ले। केवल कानूनी एवं वैध माध्यमों का ही सहायता ले।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment