होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मोहम्मदगंज में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में दो गिरफ्तार,गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद ने लिया था गंभीर रूप

On: June 6, 2026 7:39 AM
Follow Us:

मोहम्मदगंज (पलामू)।
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटाऊवा टोला लंकासुर में 2 जून की रात गुटखा खरीदने के दौरान हुए मामूली विवाद ने बाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन-तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल मेदिनीनगर में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, 2 जून की रात करीब 9 बजे गांव स्थित रमेश राम की गुमटी पर गुटखा खरीदने के दौरान जर्दा कम-ज्यादा होने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई। बताया जाता है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और बाद में एक पक्ष के लोगों के घर के समीप दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

आरोप है कि सूचना मिलने के बाद एक पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों ओर से मारपीट हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि घटना में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं और दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है।

मोहम्मदगंज थाना कांड संख्या 18/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकसूद खान एवं गोलू खान उर्फ राफीह आलम उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर 6 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने कहा कि मोहम्मदगंज क्षेत्र हमेशा से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि इस घटना को किसी भी प्रकार से हिंदू-मुस्लिम विवाद के रूप में प्रस्तुत न करें। पुलिस के अनुसार यह दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद का मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment