मेदिनीनगर, पलामू।
राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को पलामू पुलिस की ओर से ‘Run For Unity’ (रन फॉर यूनिटी) के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, जवानों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने, समाज में आपसी विश्वास बढ़ाने और नागरिकों के बीच सहयोग एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीवी मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, सार्जेंट विमल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पुलिस ने शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समरस समाज के निर्माण में सभी से सहयोग करने का संदेश दिया।






