होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा जीएलए कॉलेज परिसर, पारंपरिक नृत्य ने बांधा समां

On: September 22, 2026 8:52 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
‘आइजे तो करम आबै, लोराते लहसते करम हमर मांझे आलै…’ जैसे पारंपरिक करम गीतों और मांदर की थाप से मंगलवार को जीएलए कॉलेज के जेएन दीक्षित छात्रावास परिसर गुलजार रहा। पलामू प्रमंडलीय आदिवासी छात्र संघ की ओर से आयोजित करम पर्व समारोह में आदिवासी समाज की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अखरा में विधिवत करम पूजा से हुई। पाहन इंद्रदेव उरांव ने पूजा संपन्न कराई, जबकि अंदिप उरांव और भरत उरांव ने सहयोग किया। ज्योति छात्रावास की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ करम पर्व के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने मांदर की थाप पर सामूहिक नृत्य किया। पारंपरिक गीतों पर कलाकारों के कदमों की थिरकन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अतिथियों ने भी लोकनृत्य में सहभागिता की।

मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय ने कहा कि करम पर्व प्रकृति के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और संरक्षण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने पेड़ों की कटाई रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजीत सेठ ने करम पर्व को प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देने वाला पर्व बताया। प्रोक्टर डॉ. मृत्युंजय कुमार और प्रभारी प्राचार्य डॉ. रिचा सिंह ने भी प्रकृति संरक्षण व पौधरोपण पर जोर दिया। डॉ. कैलाश उरांव ने भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता बताई। आईआरबी के अवर निरीक्षक निर्मल उपाध्याय ने करम पर्व को भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक समरसता का पर्व बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बर्नाड टोप्पो और रवि रंजन मिंज ने किया। डॉ. संजय बाड़ा ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सहायक निरीक्षक कुलदीप चौधरी, डॉ. आरके झा, डॉ. रविशंकर, डॉ. अनूप, डॉ. गणेश, विकास टोप्पो, छात्र संघ अध्यक्ष अंदिप उरांव, भरत उरांव, उदय राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पलामू में रन फॉर यूनिटी की दौड़, एसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

195 वर्ष पुरानी परंपरा का भव्य नज़ारा: चैनपुर राजगढ़ से निकली भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर मेदिनीनगर में भक्ति का सागर, सुंदरकांड पाठ व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनवमी पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम समुदाय ने हिंदू समाज के लोगों को किया सम्मानित

कमलकेड़िया में श्री रामचरितमानस नवपारायण यज्ञ का शुभारंभ, रुद्र शुक्ला बोले यज्ञ से वातावरण होता है भक्तिमय

सरहुल पर्व पर सदर थाना की पहल जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, चना-गुड़ और ठंडा पानी की व्यवस्था

Leave a Comment

error: Content is protected !!