होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

अंतरजातीय प्रेम विवाह के डेढ़ महीने बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

On: September 20, 2026 12:07 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
शहर थाना क्षेत्र के नई मुहल्ला बेलवाटिका में 21 वर्षीया रश्मि कुमारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। रश्मि पांकी थाना क्षेत्र के नावागढ़ निवासी राजकुमार साव की बेटी थी। उसने डेढ़ महीने पहले 5 अगस्त 2026 को विशाल कुमार नामक युवक से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। रश्मि पांकी के मजदूर किसान महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। शादी के बाद से रश्मि पति के साथ नई मुहल्ला बेलवाटिका में रह रही थी। विशाल कुमार रोटरी स्कूल के पास मोमोज बेचता था।

रश्मि ने शनिवार रात किसी बात से गुस्सा होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पति उसे इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले गया, लेकिन उसे मृत पाया गया। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया।

अंतरजातीय विवाह के करीब डेढ़ महीने बाद हुई महिला की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया और घटना के पीछे क्या वजह रही। पुलिस इस बिंदु सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। डेड बॉडी को एमएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

इधर घटना के बाद एमएमसीएच पहुंचे
मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मृतका के पति की तलाश कर रही है। पिता के अनुसार 3 अगस्त को विशाल उसकी बेटी को भगा ले गया था। रश्मि को भगा ले जाने के मामले में पांकी थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था । 5 अगस्त को उसके शादी कर लेने की जानकारी मिली।

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment