होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

बाजार में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बालक, पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला परिवार

On: September 20, 2026 6:13 AM
Follow Us:

पलामू।
हैदरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय दुकानदार की सजगता से परिजनों से बिछड़े चार वर्षीय बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया गया। घटना रविवार को हैदरनगर बाजार क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय राहिब रजा, पिता अरबाज आलम उर्फ मासूम रजा, निवासी मोहम्मद मदनी, एक शादी समारोह में शामिल होने अपने ननिहाल आया था। बाजार में मार्केटिंग के दौरान वह अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गया और भटकते हुए अकेले बाजार में पहुंच गया। बच्चा सहमा हुआ था। इसी दौरान एक सतर्क दुकानदार की नजर उस पर पड़ी। दुकानदार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित हैदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हैदरनगर थाना प्रभारी ने तत्काल बच्चे से उसका नाम और पता पूछकर उसे सुरक्षित थाने में रखा। इसके बाद पुलिस ने संबंधित थाना प्रभारी से संपर्क कर बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयास से कुछ ही देर में बच्चे के परिजनों का पता चल गया और उन्हें थाने बुलाया गया।
परिजनों के थाना पहुंचने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता और परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिल जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

थाना प्रभारी ने बच्चे को सुरक्षित पुलिस तक पहुंचाने वाले दुकानदार सहित सहयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार जताया और उनकी सजगता की सराहना की।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment