होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

हनुमान जन्मोत्सव पर मेदिनीनगर में भक्ति का सागर, सुंदरकांड पाठ व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

On: April 2, 2026 1:43 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को मेदिनीनगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के द्वारा मंदिर प्रांगण में विधिवत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिर तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पंडितों के सान्निध्य में सुंदरकांड पाठ आरंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालु पूरी तन्मयता के साथ शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

सुंदरकांड पाठ के पश्चात् मंदिर समिति द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिससे भक्त भक्ति रस में डूबे दिखे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर मंदिर प्रशासन द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम लगातार सक्रिय रही, जो श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से प्रसाद वितरण करवा रही थी। मंदिर परिसर में सुरक्षा और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम समुदाय ने हिंदू समाज के लोगों को किया सम्मानित

कमलकेड़िया में श्री रामचरितमानस नवपारायण यज्ञ का शुभारंभ, रुद्र शुक्ला बोले यज्ञ से वातावरण होता है भक्तिमय

सरहुल पर्व पर सदर थाना की पहल जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, चना-गुड़ और ठंडा पानी की व्यवस्था

पलामू में विहंगम योग संस्थान का स्वर्वेद यात्रा महोत्सव, शोभायात्रा व सत्संग से गूंजा माहौल

श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) द्वारा प्रशासनिक पदाधिकारियों का सम्मान किया गया

रामनवमी को भव्य बनाने में जुटा उपकार संघ, श्वेतांग गर्ग बने अध्यक्ष शीश महल, झांकी और जागरण होगा आकर्षण

Leave a Comment