होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सिविल सर्जन ने विश्रामपुर सीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं पाई गईं संतोषजनक

On: December 22, 2025 8:08 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।


पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का नियमित निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता तथा स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने सबसे पहले सीएचसी में पदस्थापित स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें कर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर ड्यूटी करने एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का निर्देश दिया।

दवा भंडार (ड्रग स्टोर) की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दवाओं की उपलब्धता एवं रख-रखाव को भी संतोषजनक बताया गया। साथ ही आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) को खोलने की संभावना पर भी चर्चा की गई, ताकि क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। निरीक्षण के दौरान एमटीसी (माल न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) में भर्ती कुल 10 बच्चों की स्थिति की जांच की गई। सभी बच्चों का वजन मापा गया, जो संतोषजनक पाया गया। सिविल सर्जन ने बच्चों के पोषण एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

एक्स-रे विभाग के निरीक्षण के दौरान सिस्टम की आवश्यकता सामने आई, जिस पर सिविल सर्जन ने संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को जांच के लिए बाहर न जाना पड़े। स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई, जिसे निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही सिविल सर्जन ने री-रेशनलाइज्ड पोस्टिंग के तहत कार्य विभाजन एवं ड्यूटी प्रबंधन को और बेहतर करने का निर्देश दिया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें। इस निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों में कार्य के प्रति जिम्मेदारी और सतर्कता का संदेश गया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment