होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सदर थाना परिसर में नव वर्ष पर विधिवत पूजा-अर्चना, सुख-शांति की कामना

On: January 5, 2026 3:45 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। नव वर्ष के शुभ अवसर पर सदर थाना परिसर में सोमवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। पूजा के माध्यम से इस नव वर्ष में थाना तथा थाना क्षेत्र में शांति, सौहार्द, कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता की सुरक्षा की कामना की गई। इस पूजा कार्यक्रम में सदर थाना प्रभारी लालजी सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, जवान और कर्मी उपस्थित रहे। पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। थाना परिसर में मां दुर्गा की आराधना कर नव वर्ष को शुभ और मंगलमय बनाने की प्रार्थना की गई। सदर थाना प्रभारी लालजी ने इस अवसर पर कहा कि नव वर्ष की शुरुआत पूजा-अर्चना से करना एक सकारात्मक परंपरा है। इससे न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और संकल्प भी मिलता है। उन्होंने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, अपराध पर नियंत्रण रखने तथा आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। पुलिस कर्मियों ने भी नव वर्ष में अपने दायित्वों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प दोहराया। पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें थाना के सभी कर्मियों ने भाग लिया। नव वर्ष के इस धार्मिक आयोजन से पुलिसकर्मियों में उत्साह और सकारात्मकता देखने को मिली। इस पूजा में सदर थाना के एसआई मनोज मुंडा, मनोहर प्रजापति, एएसआई समाल अहमद, सुजीत पांडे, तुलेश्वर रजक, पंकज तिवारी, नवी अंसारी, मुंशी संजीव पाल, अविनाश कुमार, विनय कुमार तथा थाना के जवान उपस्थित थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!