होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रेहला में सांप के डसने से युवक की मौत, शव के साथ डिब्बे में बंद सांप लेकर पहुंचे परिजन

On: July 18, 2026 2:47 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर/रेहला (पलामू)।
पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद एक हैरान कर देने वाला दृश्य उस समय देखने को मिला, जब परिजन युवक के शव के साथ उस सांप को भी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) लेकर पहुंचे, जिसने युवक को डसा था। लोगों ने सांप को मारकर अधमरी अवस्था में एक डिब्बे में बंद कर लिया था और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यह नजारा देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग भी आश्चर्यचकित रह गए।

परिजनों का कहना था कि सांप को साथ लाने का उद्देश्य डॉक्टरों को यह दिखाना था कि युवक को किस प्रकार के सांप ने काटा है, ताकि इलाज में आसानी हो सके। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि युवक रात में घर में सो रहा था। देर रात वह शौच के लिए बिस्तर से नीचे उतरा, तभी अंधेरे में छिपे सांप ने उसे डस लिया। घटना के समय तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण समय पर वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। अस्पताल ले जाने में हुई देरी युवक के लिए घातक साबित हुई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके निधन के बाद पत्नी, तीन छोटे बच्चों और पूरे परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि मृतक के बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। वहीं, घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment