होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जपला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

On: October 9, 2026 11:15 PM
Follow Us:

गर्ल्स स्कूल के सामने डाउन रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पलामू।
जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में जपला रेलवे स्टेशन के समीप एक दर्दनाक रेल हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना जपला रेलवे स्टेशन के पास स्थित गर्ल्स स्कूल के सामने डाउन रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 365/6 के समीप हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी रणधीर कुमार (28 वर्ष), पिता लखदेव पासवान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस और जपला रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!