होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पुरानी रंजिश में युवक पर तलवार से हमला, पूर्व जिला परिषद सदस्य गिरफ्तार

On: March 26, 2026 8:23 AM
Follow Us:

चैनपुर।

चैनपुर थाना क्षेत्र के चौनपुर बाजार में बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व जिला परिषद सदस्य सह चौनपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शैलेंद्र उर्फ शैलू ने चौनपुर निवासी चंदन कमलापुरी पर तलवार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद घायल को तुरंत चौनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।चंदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, घायल चंदन कमलापुरी के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment