मेदिनीनगर।
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बकरीद के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 मवेशियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को करीब 1:10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि न्यू मुहल्ला निमियां आहरा होते हुए कुर्बानी के उद्देश्य से मवेशियों को ले जाया जा रहा है।
सूचना के सत्यापन के लिए चैनपुर थाना की गश्ती दल मौके पर पहुंची, जहां महताब कुरैशी (28 वर्ष), पिता सलीम कुरैशी, निवासी मदरसा रोड शाहपुर थाना चैनपुर, जिला पलामू को 18 मवेशियों के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी 18 मवेशियों को विधिवत जप्त कर लिया तथा गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर चैनपुर थाना कांड संख्या 126/26 दिनांक 26.05.2026 दर्ज किया। बाद में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस छापामारी दल में चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।






