चैनपुर।
थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरटाड़ गांव में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार लहराने वाले एक युवक को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनीष भुइयां (21 वर्ष) पिता श्यामलाल भुइयां, निवासी शाहपुर सेमरटाड़, थाना चैनपुर के रूप में हुई है।
चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने रविवार शाम करीब 5 बजे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक गांव में हथियार लहराकर लोगों के बीच भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार उर्फ मनीष भुइयां को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से देसी हथियार अपने पास रखे हुए था और क्षेत्र में लेकर घूमता था।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवक हथियार के बल पर इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दहशत फैलाने के लिए हथियार लहराता युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद






