होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड में दमखम दिखाएगी पलामू की टीम

On: October 5, 2026 10:58 AM
Follow Us:

पलामू।
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाने के लिए सोमवार को रांची रवाना हुए। यू-17 कबड्डी एवं खो-खो की बालक एवं बालिका टीम को खिलाड़ियों और कोच-मैनेजर के साथ बस से रांची भेजा गया। इस टीम में मोहम्मदगंज स्थित मध्य विद्यालय पनसा के 12 छात्र खो खो बालक वर्ग के लिए भी चयनित हुए तथा खेलने के लिए रवाना हुए।

क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी साकेत कुमार तिवारी, एपीओ उज्ज्वल मिश्रा एवं एपीओ मनोज मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। मौके पर खेल कोषांग के सदस्य अनुपम तिवारी, हीरालाल यादव, रणजीत सिंह, साकेत शुक्ला एवं अरविंद दुबे सहित कोच-मैनेजर मौजूद रहे।

खेल कोषांग के सदस्य अनुपम तिवारी ने बताया कि कबड्डी एवं खो-खो की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 6 एवं 7 अक्टूबर को रांची के खेलगांव स्टेडियम में आयोजित होगी। पलामू से चयनित 48 खिलाड़ी और 08 कोच-मैनेजर सहित कुल 56 सदस्यीय दल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।

टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों एवं खेल शिक्षकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन कर पलामू का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!