होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

508 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख रुपये बताई गई कीमत

On: August 18, 2026 10:54 AM
Follow Us:

पलामू।
पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार एवं सफाया’ अभियान के तहत पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के बोरोदिरी टोला खांखर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मौजूद दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल यादव (40) और जयश्री यादव (50) के रूप में हुई है। दोनों पांकी थाना क्षेत्र के हेडूम गांव के रहने वाले बताए गए हैं। मामले में पिपराटांड़ थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार एवं सफाया’ लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में लेस्लीगंज (पांकी) के एसडीपीओ के अलावा पिपराटांड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment