होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर में दो सड़क हादसे हेरिटेज स्कूल के पास महिला की मौत, छः मुहान पर ट्रक से कुचलकर दिव्यांग बुजुर्ग की जान गई

On: February 13, 2026 3:24 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरिटेज स्कूल के पास गुरुवार रात्रि सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद राहगीरों की मदद से महिला को एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला सत्यारी टोला निवासी अरुण सिंह की पत्नी संगीता देवी (उम्र 30) है।

महिला के पति अरुण सिंह ने बताया की वह और उसकी पत्नी दुबियाखाड मेला से ठेला लगा कर वापस घर आ रहे थे तभी हेरिटेज स्कूल के पास पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी जिससे संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद मौके का फायदा उठा कर वाहन चालक वाहन के साथ भागने में कामयाब हो गया।

छः मुहान पर गैस लदे ट्रक की चपेट में आने से दिव्यांग बुजुर्ग की मौत

शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत छः मुहान पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ट्रक के चपेट में आने से दिव्यांग बुजुर्ग की मौक़े पर ही मौत हो गई। जिसके बाद छः मुहान पर जाम लग गया। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया तथा घटना स्थल से जाम को हटवाया। राहगीरों के मदद से ट्रक चालक तथा ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

मृतक की पहचान लेस्लीगंज के दुमी निवासी अशोक पासवान 55 वर्ष के रूप में हुई। अशोक सुबह चाय पी कर वापस धोबी मोहल्ला जा रहा था तभी ट्रक की चपेट में आ गया। पिछले 30 वर्ष से वह प्रधान डाक घर के पास मिठाई दुकान में काम करता था। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया की ट्रक को तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे जो भी उचित कार्यवाही होगा किया जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में रन फॉर यूनिटी की दौड़, एसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!