होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

रामपुर गोलीकांड में दो गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी तेज

On: May 25, 2026 6:04 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि नामजद 15 आरोपी अब भी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार दोपहर 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कपिल चौधरी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 मई को रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से 17 लोगों को नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एसआईटी का गठन कर अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपुर निवासी 28 वर्षीय गोलू सिंह उर्फ नितेश कुमार सिंह तथा 80 वर्षीय ब्रह्मदेव सिंह के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं इस कांड में शामिल फरार 15 नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से रामपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment