होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

गणेश चतुर्थी पर कनौदा में हुआ वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

On: September 14, 2026 10:55 PM
Follow Us:

पलामू।
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देव अमृत ओम भारत फाउंडेशन की ओर से सोमवार को ग्राम कनौदा में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव स्थित सरकारी विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उनके बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पौधरोपण के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान राकेश पासवान, दीप रंजन तिवारी, शंखनाथ उरांव, रवीन्द्र उरांव, अवधेश उरांव, मयंक तिवारी, अरविन्द उरांव, हिमांशु तिवारी, मो. इरफान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा आसपास के लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से फाउंडेशन ने धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के आयोजकों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

हरित पलामू, स्वच्छ पलामू—प्रकृति संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!