होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मंदिर का ताला तोड़ दान पेटी से हजारों की चोरी, फल विक्रेता का ठेला और जूस मशीन भी ले उड़े चोर

On: March 22, 2026 1:50 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)।
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवाडीह गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने एक के बाद एक दो वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। पहली घटना रजवाडीह पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई, जहां चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से हजारों रुपये की चोरी कर ली। वहीं दूसरी घटना गांव के चौक के पास की है, जहां एक फल विक्रेता का ठेला और जूस मशीन चोरी कर ली गई।

मंदिर चोरी की घटना के संबंध में स्थानीय निवासी रिशु शुक्ला ने बताया कि चोरों ने रात करीब 12:30 बजे के बाद मंदिर का ताला तोड़ा। सुबह लगभग 5:00 बजे ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली। मंदिर में रखे दान पेटी मंदिर से करीब 100 मीटर दूर चोरों के द्वारा फेंका गया था। चोर पहले मंदिर के अंदर घुसे और दान पेटी को बाहर निकालकर उसका ताला तोड़ा। इसके बाद उसमें रखे नकदी को लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दान पेटी पिछले एक से डेढ़ साल से नहीं खोली गई थी, ऐसे में उसमें करीब 30 से 35 हजार रुपये होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, दूसरी घटना में रजवाड़ी गांव के चौक के पास आशा देवी की फल दुकान को निशाना बनाया गया। आशा देवी ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे तक उनका ठेला बाहर लगा हुआ था, लेकिन सुबह उठने पर ठेला और जूस मशीन गायब मिले। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से फल बेचकर अपना जीवनयापन कर रही हैं और कुछ महीने पहले ही करीब 16 हजार रुपये खर्च कर नया ठेला खरीदा था।

लगातार दो चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अगल बगल लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ भी किया जा रहा है

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment