होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

अवैध साइलेंसर लगाने वाले तथा मॉडिफाइड बाइक की खैर नहीं,मेदिनीनगर में पुलिस का जांच अभियान, 2 दर्जन से अधिक बाइक जब्त

On: May 20, 2026 12:05 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
पलामू जिला मुख्यालय में पुलिस कप्तान कपिल चौधरी के निर्देश पर मंगलवार देर शाम को शहर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी राजीव रंजन ने किया। पुलिस की टीम ने मेजर मोड़ तथा कोयल रिवर फ्रंट के पास सघन जांच अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।

जांच के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, बुलेट मोटरसाइकिल में तेज आवाज करने वाला अवैध साइलेंसर लगाने वाले तथा मॉडिफाइड बाइक चलाने वाले चालकों, शराब के नशे में मोटरसाइकिल चालकों को चिन्हित किया गया। पुलिस ने करीब दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों को जब्त कर चालान की प्रक्रिया के लिए भेज दिया। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि कोयल नदी किनारे कुछ युवक तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बाइक दौड़ाते हैं। इससे रिवर फ्रंट पर आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। तेज रफ्तार और स्टंट जैसी गतिविधियों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। आम लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में आगे भी लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। खासकर मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल दोपहिया वाहन ही नहीं, बल्कि चार पहिया वाहनों की भी जांच की जाएगी। जो चालक सीट बेल्ट लगाए बिना वाहन चलाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। आगे उन्होंने कहा आम अभिभावकों से अपील किया की नाबालिक बच्चों को वहां ना दे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment