पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक चोरी कांड का उद्वेदन किया गया। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चोरी गए लैपटॉप, आईफोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने घटना में शामिल मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी मोहित कुमार (23 वर्ष) और मोहन सिनेमा के पास जेलहाता निवासी राधे डोम (25) वर्ष को गिरफ्तार किया है। डीएसपी राजेश यादव ने इस संबंध में रविवार शाम पांच बजे जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि जीएलए कॉलेज के समीप स्थित वीरेंद्र कुमार सिंह के आवास से अज्ञात चोरों के द्वारा लैपटॉप आईफोन मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में 9 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई थी। अनुसंधान के दौरान शनिवार को दो संदिग्धों को पकड़ा गया और पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गए लैपटॉप, आईफोन और चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।
मेदिनीनगर में चोरी कांड का उदभेदन, दो गिरफ्तार-चोरी गए लैपटॉप, आईफोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद






