होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सुशासन दिवस पर सांसद खेल महोत्सव का समापन, टाउन हॉल में सम्मानित होंगे खिलाड़ी

On: December 23, 2025 10:38 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर। जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन 25 नवंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर किया जाएगा। समापन समारोह का आयोजन टाउन हॉल में होगा। इसकी जानकारी पलामू सांसद वीडी राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।सांसद ने बताया कि कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड और कप देकर सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में कुल 12,200 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4,052 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। खेल महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि जिले के सभी प्रखंडों की दीदियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।सांसद वीडी राम ने इसे एक अनूठा प्रयास बताते हुए कहा कि इस आयोजन को प्रत्येक वर्ष दोहराया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। यह आयोजन विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल को अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी निखरकर सामने आएंगे। खेल महोत्सव के दौरान स्कूल के बच्चों ने मैराथन प्रतियोगिता में भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।समापन समारोह के दौरान सभी पैरालंपिक खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल वीडियो के माध्यम से सभी को संबोधित किया जाएगा तथा खिलाड़ियों से संवाद भी किया जाएगा। साथ ही समारोह में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य भी किया जाएगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment