होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

1993 से लंबित हाई स्कूल शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान की सूची जारी, दस्तावेजों को लेकर उठे सवाल

On: January 9, 2026 10:58 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

पलामू शिक्षा विभाग ने वर्ष 1993 से लंबित हाई स्कूल शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान से संबंधित बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। यह सूची 1993 से 31 दिसंबर 2023 तक के कुल 179 हाई स्कूलों के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान देने के लिए तैयार की गई है।जारी पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि प्रवरण वेतनमान में प्रोन्नति पर विचार के दौरान देय तिथि से पूर्व के पांच वर्षों का वार्षिक गोपनीय चरित्र (एसीआर) एवं कार्यकलाप स्वच्छता प्रमाण पत्र विहित प्रपत्र में होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 1993 से 2023 तक की अवधि के लिए तैयार वरीयता सूची में कुल 179 शिक्षकों के नाम शामिल हैं।हालांकि विभाग को अब तक मात्र 127 शिक्षकों के फोल्डर फाइल ही प्राप्त हुए हैं, जिनका मूल अभिलेख एवं छायाप्रति से मिलान किया गया है। शेष शिक्षकों के फोल्डर फाइल कार्यालय को अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। साथ ही किसी भी अर्हताधारी शिक्षक का पांच वर्ष का वार्षिक गोपनीय चरित्र एवं कार्यकलाप स्वच्छता प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध नहीं है।डीईओ ने निर्देश दिया है कि वरीयता सूची में जिन शिक्षकों के नाम के सामने फोल्डर फाइल अप्राप्त दर्शाया गया है, वे पत्र निर्गत की तिथि से एक पखवाड़े के भीतर अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ मूल सेवा पुस्तिका कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा नहीं करने अथवा विलंब से प्राप्त होने की स्थिति में उनका दावा अथवा आपत्ति अमान्य मानी जाएगी।इधर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार दुबे ने विभागीय शर्तों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सूची में शामिल सभी शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में संबंधित विद्यालयों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का पांच वर्ष का वार्षिक गोपनीय चरित्र एवं कार्यकलाप स्वच्छता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने बताया कि कई शिक्षकों की मृत्यु भी हो चुकी है, इसलिए इस शर्त को शिथिल करने की आवश्यकता है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment