पलामू।
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में युवती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि युवती के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो का दुष्प्रचार किया गया था, जिससे आक्रोशित होकर पिता ने अपनी ही पुत्री की हत्या कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, चौकीदार द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि दारूडीह निवासी राजबली कुमार मेहता एवं अरविन्द कुमार मेहता द्वारा युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को फैलाया गया था। इसी घटना से नाराज होकर पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया।
मामले में लेस्लीगंज में पदस्थापित प्रशांत कुमार 2 ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस ने दारूडीह निवासी राजबली कुमार मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।






