होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

टीएसपीसी के नाम पर हाइवा जलाने वाला आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

On: May 22, 2026 8:07 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर/छत्तरपुर।
उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के नाम पर लेवी वसूली के लिए दो हाइवा वाहनों में आग लगाने वाले आरोपी कल्पु सिंह उर्फ कपिल देव सिंह उर्फ विशाल कुमार (25) को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा का रहने वाला है और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार 27 मई 2025 को करमाचराई स्थित कुटिया मोड़ के पास दो हाइवा वाहनों में आग लगा दी गई थी। दोनों वाहन छतरपुर के व्यवसायी उमाकांत जायसवाल उर्फ मुन्ना के बताए जाते हैं। इस मामले में 28 मई 2025 को छतरपुर थाना में कांड संख्या 91/25 दर्ज किया गया था।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी Prashant Kumar ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जौरा माइंस में खड़े वाहनों को निशाना बनाया था। लेवी वसूली के उद्देश्य से आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस जांच के दौरान इस मामले में पहले ही छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार चल रहे नामजद आरोपी कल्पु सिंह उर्फ कपिल देव सिंह उर्फ विशाल कुमार को अब गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ विश्रामपुर और छतरपुर थाना में मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी सौरव चौबे, एसआई राहुल कुमार, अनिल कुमार रजक, एएसआई राजीव कुमार, मिथिलेश कुमार यादव एवं छतरपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!