होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

मेदिनीनगर में सुपारी कांड का उल्टा वार : अपहरण के बाद हत्या की कोशिश नाकाम, 8 अपराधी गिरफ्तार

On: April 1, 2026 7:56 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
शहर थाना क्षेत्र में हत्या की सुपारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सुपारी लेने वाले युवक का ही अपहरण कर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। घटना 30 मार्च की रात भट्टी मोहल्ला की है, जहां आनंद कुमार रवि का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की जा रही थी और हत्या की तैयारी थी। इसी दौरान मुहल्ले के लोग जुट गए, जिससे अपराधी युवक को छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित के बयान पर 31 मार्च को आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक छापेमारी कर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वे एक स्कॉर्पियो (JH01GJ 3950) से भागने की फिराक में थे।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सद्दाम कुरैशी की हत्या के लिए आनंद कुमार रवि और उसके साथियों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इसकी भनक लगने पर सद्दाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर आनंद का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या की योजना बना रहा था। घटना में घायल आनंद का इलाज कराया गया है। पुलिस के अनुसार आनंद भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले हत्या के मामले में छह साल जेल में रह चुका है। उसके अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम कुरैशी, वसीम अहमद उर्फ बंटी कालिया, छोटू चन्द्रवंशी, रोशन चन्द्रवंशी, किशु गुप्ता, सूरज चन्द्रवंशी, रितेश चन्द्रवंशी उर्फ मामा और वसीम अकरम शामिल हैं। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। सद्दाम के पास से 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा गोली, मोबाइल और स्कॉर्पियो, जबकि अन्य आरोपियों के पास से देसी कट्टा और कई जिंदा गोलियां मिलीं।

पलामू पुलिस कप्तान रीष्मा रमेशन ने बताया कि सुपारी देने वाले की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार समेत पुलिस की विशेष टीम शामिल रही।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment