होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार दुबे ने दस्तावेज़ों, ऑडिट रिपोर्ट और अभिलेखों के साथ की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग

On: July 25, 2026 9:57 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर(पलामू)।
नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय (एनपीयू), मेदिनीनगर में कथित वित्तीय अनियमितताओं, स्पेशल ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों, जीएसटी से जुड़े मामलों, खरीद प्रक्रियाओं तथा अन्य वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार दुबे ने शनिवार को झारखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति तथा मुख्यमंत्री सचिवालय को विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज़, रिपोर्ट, सरकारी अभिलेख और समाचार-पत्रों की कटिंग भी संलग्न की गई है।

शिकायत पत्र में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मामलों का उल्लेख करते हुए पूरे प्रकरण की सक्षम एजेंसी से उच्चस्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि यदि जांच के दौरान वित्तीय अनियमितता, सरकारी धन के दुरुपयोग अथवा अन्य आर्थिक अपराध से संबंधित तथ्य सामने आते हैं तो दोषियों के विरुद्ध विधि के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राहुल कुमार दुबे ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय में सार्वजनिक धन के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जनविश्वास बनाए रखने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच आवश्यक है।

उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय जांच एजेंसियों के समक्ष उपलब्ध दस्तावेज़ भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment