होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

बाराती बस के छत पर बैठना पड़ा भारी, हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से चार लोग झुलसे

On: May 8, 2026 9:10 PM
Follow Us:

पलामू।

पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक बस के ऊपर बैठे चार युवक 11 हजार वोल्ट हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बारात में शामिल लोगों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा गांव से बारात रिमी रामपुर (लावालौंग) जा रही थी। इसी दौरान गढ़गांव पुलिया के पास बस की छत पर बैठे चार युवक ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही सभी युवक गंभीर रूप से झुलस गए।घायलों की पहचान प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव और बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बारातियों की मदद से सभी घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों के देख रेख मे उनका इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर है।पांकी थाना प्रभारी ने बताया की घायल चारों व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment