होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पलामू में SIS की सुरक्षा जवानों की भर्ती, 16 अक्टूबर से लगेगा कैंप

On: October 14, 2026 8:06 PM
Follow Us:

पाटन से सतबरवा तक जिले के 19 प्रखंडों में होगा भर्ती अभियान, 10वीं पास 18 से 35 वर्ष के युवाओं को मिलेगा अवसर, संपर्क करें – 6203828944, 620659874

पलामू।
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। सुरक्षा क्षेत्र की कंपनी SIS (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) इंडिया लिमिटेड की ओर से पलामू जिले के सभी 19 प्रखंडों में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए कैंप लगाया जाएगा। भर्ती अभियान 16 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले युवाओं का चयन किया जाएगा।

19 प्रखंडों में भर्ती कैंप का कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 अक्टूबर को पाटन, 17 अक्टूबर को पड़वा, 21 अक्टूबर को नावा बाजार, 22 अक्टूबर को छतरपुर, 23 अक्टूबर को नौडीहा बाजार, 24 अक्टूबर को हरिहरगंज, 25 अक्टूबर को हुसैनाबाद, 26 अक्टूबर को हैदरनगर, 27 अक्टूबर को मोहम्मदगंज, 28 अक्टूबर को ऊंटारी रोड, 29 अक्टूबर को पांडू, 30 अक्टूबर को विश्रामपुर, 31 अक्टूबर को रामगढ़, 1 नवंबर को चैनपुर, 2 नवंबर को मेदिनीनगर, 3 नवंबर को पांकी, 4 नवंबर को लेस्लीगंज, 5 नवंबर को तरहसी और 6 नवंबर को सतबरवा में भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा।

ये हैं योग्यता और जरूरी दस्तावेज

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष, निर्धारित न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों को दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लानी होगी।

अभ्यर्थियों को संबंधित प्रखंड परिसर में सुबह 9 बजे उपस्थित होने को कहा गया है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक मापदंड, दौड़ और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल होगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात किए जाने की जानकारी दी गई है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!