होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा के निधन से शोक की लहर, संवेदनाओं का तांता

On: April 6, 2026 8:38 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर:
पलामू जिले के प्रसिद्ध एवं सम्मानित चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही सामाजिक, राजनीतिक तथा चिकित्सा जगत में गहरा दुख व्याप्त हो गया।


डॉ. ओझा लंबे समय से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए हजारों मरीजों का उपचार कर चुके थे। वे अपनी सरलता, विनम्रता और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्पण भाव उन्हें अन्य चिकित्सकों से अलग पहचान दिलाता था। खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वे हमेशा सहारा बने रहते थे, जिसके कारण समाज के हर वर्ग में उन्हें अपार सम्मान प्राप्त था।


उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों, चिकित्सकों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. ओझा का निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।


शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस दुख की घड़ी मे संबल प्रदान करने की कामना की।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!