होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

छात्रों की आवाज़ उठाना अपराध नहीं हो सकता: बिट्टू पाठक

On: July 22, 2026 8:56 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज देश का हर संवेदनशील नागरिक यह सवाल पूछ रहा है कि क्या छात्रों की आवाज़ उठाना भी अपराध हो गया है।

बिट्टू पाठक ने कहा कि जब लाखों छात्र अपने भविष्य, मेहनत और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, तब उनके साथ खड़ा होना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा से जुड़े विवादों पर जवाबदेही तय करने, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करने और छात्रों के न्याय की बात करना लोकतंत्र का हिस्सा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया, जो केवल दो नेताओं की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ बल प्रयोग की तस्वीरों ने देश के लोगों को आहत किया है। लोकतंत्र में सवालों का जवाब लाठी और गिरफ्तारी नहीं, बल्कि संवाद और जवाबदेही से दिया जाना चाहिए।

बिट्टू पाठक ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से संघर्ष रुकने वाला नहीं है। इतिहास गवाह है कि सच की आवाज़ को जितना दबाया गया, वह उतनी ही मजबूती से सामने आई है।

उन्होंने कहा कि वे छात्रों के अधिकार, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहे संघर्ष में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और न्याय की मांग कर रहे सभी छात्रों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “आवाज़ें गिरफ्तार हो सकती हैं, लेकिन विचार कभी कैद नहीं होते।”

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!