होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नशा, अंधविश्वास और सोशल मीडिया के जाल से बचें, पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

On: September 28, 2026 8:20 AM
Follow Us:

पलामू।
पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भयमुक्त माहौल बनाने के उद्देश्य से पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के खनवा और कौड़िया गांव में ग्रामीणों के साथ विशेष बैठक आयोजित कर सामाजिक कुरीतियों और साइबर-सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

खनवा गांव में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसआई स्वाति गुप्ता ने की, जबकि कौड़िया में कार्यक्रम का नेतृत्व समाल अहमद ने किया। एसआई स्वाति गुप्ता ने कहा कि नशा और अवैध शराब समाज में बढ़ती कई बुराइयों की प्रमुख वजह हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसी कुरीतियां समाज के विकास में बड़ी बाधा हैं। ग्रामीणों को इनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की। खासकर महिलाओं और युवतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी और अन्य घटनाओं के प्रति सतर्क रहने को कहा गया। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अपराध, सामाजिक कुरीति या अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाना को सूचना दें। बैठक में महिलाओं और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और कानून का पालन करने का संकल्प लिया। पुलिस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेदिनीनगर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से हड़कंप, एक घंटे के भीतर दो महिलाओं को बनाया निशाना

पलामू में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो कंटेनरों से 73 भैंस-भैंसा बरामद, छह गिरफ्तार

एमएमसीएच में नवजात का शव लेकर घूमता रहा कुत्ता, डीसी एसपी पहुंचे अस्पताल, डॉग स्क्वॉड से होगी जांच

खरगे की टिप्पणी पर भाजपा युवा नेता श्वेतांक गर्ग का हमला, बोले-यह लोकतंत्र का गिरता स्तर

जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण निलंबित; नई भर्ती, प्रसव और ऑपरेशन पर रोक

पलामू में निजी नर्सिंग होम पर गंभीर सवाल: दो महिलाओं और नवजात की मौत, जांच के दौरान डॉक्टर और स्टाफ गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!